17 June 2026
By; Aaj Tak Auto
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार Wagon R Flex Fuel को लॉन्च किया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस कार से पर्दा उठाया था.
Photo: PTI
बीते दिनों इस कार की कीमतों का भी ऐलान हुआ.नई वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल की शुरुआती कीमत 7.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Photo: ITG
फिलहाल अब कंपनी ने नई WagonR फ्लेक्स-फ्यूल को कमर्शियल कस्टमर्स के लिए पेश किया है. अब इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई है.
Photo: X/@IndiaIsma
नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार की पहली डिलीवरी ली है.
Photo: X/@IndiaIsma
यह फ्लेक्स-फ्यूल कार मौजूदा WagonR के टॉप वेरिएंट ZXi पर बेस्ड है. यह कार E20 से लेकर E100 तक भिन्न इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंडिंग पर चल सकती है.
Photo: X/@IndiaIsma
यानी वाहन चालक मौजूदा E20 के अलावा आगे आने वाले हायर ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग फ्यूल का उपयोग कर सकते हैं.
Photo: X/@IndiaIsma
कंपनी का मानना है कि यह तकनीक देश में डेवलप हो रहे बायोफ्यूल इंफ्रास्ट्रक्चर के बिहैवियर के लिहाज से काफी बेहतर है.
Photo: X/@IndiaIsma
ISMA के अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को अपनाना भारत के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
Photo: X/@IndiaIsma
मारुति सुजुकी का कहना है कि आने वाले समय में फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल्स की डिलीवरी देश के अन्य हिस्सों में भी शुरू की जाएगी.
Photo: X/@IndiaIsma
जैसे-जैसे हायर इथेनॉल फ्यूल उपलब्ध कराने वाले सेंटर्स का नेटवर्क बढ़ेगा, वैसे-वैसे इन वाहनों की पहुंच भी अधिक ग्राहकों तक बनाई जाएगी.
Photo: Screengrab
हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पूसा रोड पर E85 फ्यूल पंप का उद्घाटन किया था.
Photo: PTI