इस फैमिली SUV पर टूटे लोग! 50% ग्राहक चुन रहे CNG वेरिएंट

30 July 2026

By: Aaj Tak Auto

CNG गाड़ियों की मांग

देश में CNG गाड़ियों की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब मिडसाइज SUV सेगमेंट में भी साफ दिखने लगा है. 

Photo: ITG

Victoris के CNG की डिमांड

मारुति सुजुकी की हालिया लॉन्च मिड-साइज एसयूवी Victoris के सीएनजी वेरिएंट को लेकर ग्राहकों का रुझान तेजी से बढ़ा है.

Photo: ITG

पसंद किया जा रहा ये फीचर

मारुति सुजुकी के मुताबिक Victoris में दिए गए अंडरबॉडी CNG सिस्टम को ग्राहकों ने खूब पसंद किया है.

Photo: Nexaexperience.com

पसंद किया जा रहा ये फीचर

ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा कि Victoris के CNG मॉडल को उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

Photo: ITG

50% CNG वेरिएंट

उन्होंने बताया कि, भारत में बिकने वाली Victoris में लगभग 50 प्रतिशत गाड़ियां अंडरबॉडी CNG वेरिएंट की हैं. 

Photo: ITG

बढ़ रही CNG कारों की मांग

फाइनेंशियल ईयर 2026 में CNG से चलने वाली पैसेंजर व्हीकल्स की सालाना बिक्री पहली बार 10 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई. 

Photo: ITG

CNG का मार्केट शेयर 22%

डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल बाजार में CNG वाहनों की हिस्सेदारी अब करीब 22% तक पहुंच चुकी है. इसके साथ ही CNG देश का दूसरा सबसे पसंदीदा फ्यूल बन गया है.

Photo: Nexaexperience.com

9 लाख CNG वाहन का टार्गेट

मारुति के पोर्टफोलियो में कुल 15 सीएनजी कारें शामिल हैं. कंपनी इस फाइनेंशियल ईयर में 9 लाख CNG वाहन बेचने का टार्गेट लेकर चल रही है.

Photo: ITG

Victoris की कीमत

Maruti Victoris की कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 11.50 लाख रुपये से शुरू होता है.

Photo: Nexaexperience.com

शानदार माइलेज

कंपनी का दावा है कि, इसका पेट्रोल वेरिएंट 21 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट 27 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: Nexaexperience.com

Read Next