8 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की नई मिडसाइज एसयूवी Victoris को ग्राहकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है.
Photo: ITG
सितंबर 2025 में लॉन्च हुई इस SUV ने सिर्फ 9 महीनों में 1 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
Photo: ITG
खास बात यह है कि पहले 50,000 यूनिट बेचने में जहां कंपनी को 5 महीने लगे, वहीं अगले 50,000 यूनिट महज 4 महीनों में बिक गए.
Photo: ITG
1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर Victoris ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले Grand Vitara को 1 लाख का आंकड़ा छूने में 12 महीने लगे थे.
Photo: ITG
हालांकि सभी ब्रांड को शामिल करें तो यह रिकॉर्ड अभी भी Hyundai Creta के नाम है, जिसने 6 महीनों में 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया था.
Photo:Hyundai.com
Victoris के लिए इस साल का पहला महीना जनवरी जानदार रहा. इस दौरान कंपनी ने विक्टोरिस के तकरीबन 15,240 यूनिट की बिक्री की.
Photo: ITG
अगस्त 2025 से मई 2026 के बीच कंपनी ने कुल 7,03,505 यूटिलिटी व्हीकल बेचे हैं, जिनमें अकेले Victoris की हिस्सेदारी 14% रही है.
Photo: ITG
घरेलू बाजार के अलावा Victoris ने ग्लोबल मार्केट में भी शानदार परफॉर्म किया है. विदेशों में इसे Across नाम से बेचा जाता है.
Photo: ITG
फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी ने इसके तकरीबन 4,899 यूनिट को एक्सपोर्ट किया है. आने वाले समय में यह मॉडल कंपनी के एक्सपोर्ट को और मजबूत कर सकती है.
Photo: ITG
Maruti Victoris की शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये है. ये कार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कई अलग-अलग वेरिएंट में आती है.
Photo: ITG
इसका पेट्रोल वेरिएंट तकरीबन 21 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 27 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. CNG वेरिएंट की कीमत 11.50 लाख से शुरू होती है.
Photo: ITG
Victoris में ग्राहकों को 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, 1.5-लीटर CNG और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलता है.
Photo: ITG
इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन, 8-स्पीकर, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG