30 July 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी ने ब्रेजा फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये कार अब नए इंजन के साथ आती है, लेकिन कंपनी कई दूसरी गाड़ियां भी प्लान कर रही है.
Photo: marutisuzuki.com
ये कारें आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी लॉन्च कर सकती है. कुछ को टेस्ट करते हुए देखा गया है जबकि कुछ लॉन्चिंग के बहुत नजदीक हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति की अपकमिंग कारों की लिस्ट में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और 7 सीटर शामिल हैं. साथ ही कंपनी कुछ मॉडल्स के अपडेट लेकर आ रही है.
Photo: marutisuzuki.com
पहली कार बलेनो फेसलिफ्ट हो सकती है, जिसे कंपनी नए इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है. इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा.
Photo: marutisuzuki.com
दूसरी कार फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट है, जिसमें ना सिर्फ कॉस्मेटिक अपडेट्स होंगे. बल्कि हाइब्रिड सेटअप और ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Photo: marutisuzuki.com
इसके अलावा कंपनी एक ईवी पर काम कर रही है. कुछ दिनों पहली ही इसकी रिपोर्ट्स आई हैं, जिसकी मानें तो कंपनी अपनी सबसे छोटी ईवी ला रही है.
Photo: marutisuzuki.com
ये कंपनी की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार हो सकती है. हालांकि, इसे कंपनी भारत में कब तक लॉन्च करेगी इसकी जानकारी नहीं है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं एक दूसरी इलेक्ट्रिक कार भी कंपनी की लिस्ट में है. ये एक इलेक्ट्रिक एमपीवी है, जिसका कोडनेम YMC है. ये कार जल्द ही लॉन्च हो सकती है.
Photo: marutisuzuki.com
इनके अलावा मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड 7 सीटर कार को लॉन्च कर सकती है. ये कंपनी की फ्लैगशिप 7-सीटर होगी.
Photo: marutisuzuki.com