10 June 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. ब्रांड हर महीने हजारों गाड़ियां बेचता है. खासकर एंट्री लेवल सेगमेंट में मारुति का दबदबा है.
Photo: marutisuzuki.com
वैसे तो इस बार टाटा ने टॉप के दो स्लॉट्स पर कब्जा कर लिया है, लेकिन फिर भी मारुति को बड़े पोर्टफोलियो का फायदा मिला है.
Photo: marutisuzuki.com
कंपनी की टॉप सेलिंग कार डिजायर है, जबकि मारुति सुजुकी वैगनआर कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.
Photo: marutisuzuki.com
जून 2026 में कंपनी ने इसकी 16,952 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल जून में इस कार की 12,930 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ग्रोथ 31.11 फीसदी की है.
Photo: marutisuzuki.com
हालांकि, पिछले महीने के मुकाबले वैगनआर की सेल कम हुई है. मई 2026 में वैगनआर की 18,076 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: marutisuzuki.com
वैसे तो ये कार एक हैचबैक है, लेकिन इसका टॉल बॉडी स्टाइल बहुत से लोगों को खास पसंद आता है. ये कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों में आती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी वैगनआर के पेट्रोल वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 24Kmpl है. जबकि सीएनजी में कार लगभग 34Kmpl का माइलेज देती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति ने इस कार में सेफ्टी का ध्यान रखा है. कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसमें मैन्युअल के साथ एएसजी गियरबॉक्स भी मिलता है.
Photo: BNCAP
कार का पेट्रोल वेरिएंट 4,98,900 रुपये और सीएनजी वेरिएंट 5,93,900 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आता है.
Photo: marutisuzuki.com