08 Sep 2026
By: Aajtak Auto
अगस्त का महीना कार कंपनियों के लिए सामान्य रहा है. हालांकि, पिछले साल के अगस्त के मुकाबले इस साल सेल्स बढ़ी हैं.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं टॉप-10 कारों की लिस्ट पर नजर डालें, तो जुलाई के मुकाबले बड़ा उलटफेर हुआ है. फिर भी इस लिस्ट पर मारुति सुजुकी का दबदबा है.
Photo: marutisuzuki.com
टॉप-10 में 6 गाड़ियां मारुति सुजुकी की शामिल हैं. सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति कार की बात करें, तो डिजायर और स्विफ्ट को पीछे करते हुए वैगनआर टॉप पर पहुंच गई है.
Photo: marutisuzuki.com
अगस्त में मारुति सुजुकी वैगनआर की 20,180 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने इसकी 14,552 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: marutisuzuki.com
यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 39 परसेंट का इजाफा हुआ है. वैसे टॉप-10 की लिस्ट में वैगनआर दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी वैगनआर की कीमत 4.98 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.93 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
वैगनआर में 6 एयरबैग की सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलती है. यानी बेस वेरिएंट में भी आपको 6 एयरबैग मिलेंगे. कार ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और एबीएस जैसे फीचर्स के साथ आती है.
Photo: marutisuzuki.com
इसमें 1197 सीसी का इंजन मिलता है, जो 90.9 पीएस की पावर ऑफर मिलता है. इसे मैन्युअल और ऑटोमेटिक ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी में 34.05 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का क्लेम्ड माइलेज देती है. वहीं पेट्रोल में ये कार 25.19Kmpl का माइलेज देती है.
Photo: marutisuzuki.com