मारुति ने दिया तोहफा, सस्ती कर दी दमदार SUV, इतनी है कीमत

07 June 2026

By: Aajtak Auto

घटा दी कीमत

मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर एसयूवी विक्टोरिस (Victoris) की कीमतों में कटौती की है. हालांकि, ये कटौती चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में हुई है.

Photo: marutisuzuki.com

1 लाख पार हुई सेल

प्राइस अपडेट के बाद मारुति सुजुकी विक्टोरिस 39 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है. जून 2026 तक मारुति ने विक्टोरिस की 1 लाख यूनिट्स बेच दी हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

8 महीने में हुई बिक्री

कंपनी को इस आंकड़े तक पहुंचने में सिर्फ 8 महीनों का वक्त लगा है. कंपनी की हर महीने की औसत सेल 10 हजार यूनिट्स से ज्यादा है. 

Photo: marutisuzuki.com

चुनिंदा वेरिएंट्स हुए सस्ते

कीमतों में कटौती के बाद सेल बढ़ने की और उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने सभी वेरिएंट्स को सस्ता नहीं किया है. इसका असर चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही होगा.

Photo: marutisuzuki.com

इन वेरिएंट्स का दाम घटा

मारुति ने विक्टोरिस की जेएक्सआई (ओ) और जेडएक्सआई प्लस (ओ) ट्रिम के मैन्युअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमतों को कम किया है. 

Photo: ITG

क्या हैं नई कीमतें? 

कटौती के बाद मारुति विक्टोरिस ZXi (O) MT की कीमत 13.69 रुपये और ZXi (O) AT की 15.25 रुपये एक्स शोरूम हो गई है. 

Photo: marutisuzuki.com

MT-AT दोनों हुए सस्ते

वहीं विक्टोरिस ZXi+ (O) MT की कीमत कटौती के बाद 15.43 रुपये और ZXi+ (O) AT की 17.38 रुपये एक्स शोरूम हो गई है. 

Photo: ITG

CNG-हाइब्रिड पर असर नहीं

ब्रांड ने सीएनजी और हाइब्रिड मॉडल्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. सीएनजी वेरिएंट की कीमत 11.50 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: marutisuzuki.com

इतने में आती है हाइब्रिड

वहीं विक्टोरिस हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 16.38 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 19.99 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next