22 May 2026
By: Abhishek Mishra
क्रेटा लंबे समय से मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की अपराजित कार है. कई कंपनियों ने कोशिश की, लेकिन कोई भी क्रेटा को उसकी जगह से हिला नहीं पाया है.
Photo: hyundai.com
खासकर नए अपडेट के बाद ये लोगों की और भी चहेती कार बन गई है. लेकिन अब इस कार को टक्कर देता हुआ एक प्लेयर नजर आ रहा है.
Photo: hyundai.com
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी विक्टोरिस की, जो धीरे-धीरे क्रेटा के करीब पहुंच गई है. विक्टोरिस इस सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी विक्टोरिस की अप्रैल 2026 में 13,701 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं हुंडई क्रेटा की 15,291 यूनिट्स बिकी हैं. ईयर-ऑन-ईयर क्रेटा की सेल कम हुई है.
Photo: marutisuzuki.com
विक्टोरिस 10,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. इस कीमत में आपको पेट्रोल वेरिएंट मिलेगा. कार सीएनजी और हाइब्रिड अवतार में भी आती है.
Photo: marutisuzuki.com
कार के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 21.18Kmpl और हाइब्रिड का 28.65Kmpl है. वहीं सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 27.02Km/kg है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी विक्टोरिस में लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ईएसएस, टीसीएस समेत तमाम सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है.
Photo: marutisuzuki.com
इस कार में अंडर बॉडी सीएनजी टैंक मिलता है, जिससे आपको बेहतर बूट स्पेस मिल जाएगा. इसे आप 8 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
कार डुअल टोन इंटीरियर, पैनोरोमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, थ्री लेयर डैशबोर्ड और मल्टी इंफॉर्मेशन डिजिटल क्लस्टर के साथ आती है.
Photo: ITG