मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी, Maruti ला रही है 5 नई कारें

18 June 2026

By: Aajtak Auto

बड़ी तैयारी में मारुति

मारुति भारतीय बाजार में नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है. अगले एक साल में कंपनी लगभग 5 नए मॉडल्स को मार्केट में उतारने वाली है. 

Photo: ITG

कई कारें होंगी लॉन्च 

कंपनी की अपकमिंग कारों के पोर्टफोलियो में छोटी कार, एसयूवी और एमपीवी सभी सेगमेंट शामिल हैं. इसमें से कई कारों को सड़कों पर टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. 

Photo: marutisuzuki.com

इलेक्ट्रिक 7-सीटर 

रिपोर्ट्स की मानें, तो मारुति एक इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जिसका इंटरनल नाम वाईएमसी है. ये एक थ्री रो एमपीवी होगी. 

Photo: marutisuzuki.com

500KM होगी रेंज 

ये कार ई-विटारा पर बेस्ड होगी, जो अलग बायर्स को टार्गेट करेगी. ये कार 4.5 लीटर लंबी होगी. इसकी क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर हो सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

फ्लेक्स फ्यूल कारें 

कंपनी अपनी फ्लेक्स फ्यूल पोर्टफोलियो को भी एक्सपैंड कर रही है. इसमें वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल के साथ फ्रॉन्क्स और दूसरे मॉडल्स भी आने वाले दिनों में जुड़ेंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

नई ब्रेजा की हो रही तैयारी

इस लिस्ट में मारुति की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का नाम भी शामिल है. कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है, जो जल्द ही लॉन्च हो सकता है.

Photo: marutisuzuki.com

क्या नया मिलेगा? 

कंपनी ब्रेजा फेसफिफ्ट को दिवाली पर लॉन्च कर सकती है. इस कार पर कंपनी का काफी फोकस है. इसमें अंडरबॉडी सीएनजी सिलेंडर दिया जा सकता है.

Photo: marutisuzuki.com

Fronx हाइब्रिड 

चर्चा फ्रॉन्क्स हाइब्रिड की भी है. वैसे कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. इस कॉम्पैक्ट SUV की मांग को देखते हुए कंपनी हाइब्रिड को लॉन्च कर सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

SUV पर है फोकस

कंपनी का फोकस एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करना है. इसमें एक छोटी एसयूवी भी प्लान्ड है, जो टाटा पंच की टक्कर में लॉन्च होगी.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next