30 May 2026
By: Aajtak Auto
माइलेज, सेफ्टी और स्टाइलिश लुक... अगर किसी कार में आप ये तीनों चाहते हैं, तो अप्रैल 2026 में बेहतरीन सेल वाली एक कार को आप चुन सकते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) की, जो 5.78 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
Photo: ITG
अप्रैल 2026 में इस कार की 17,829 यूनिट्स बिकी हैं. ये ब्रांड की 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. पिछले साल के मुकाबले इसकी ग्रोथ 22 फीसदी है.
Photo: marutisuzuki.com
अप्रैल 2025 में इस कार की 14,592 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं मार्च 2026 में इस कार की 14,545 यूनिट्स बिकी थीं. यानी मंथली ग्रोथ 23 फीसदी की है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी की ये कार एक बेहतरीन कॉम्बो है, जिसमें आपको स्टाइल, माइलेज और सेफ्टी तीनों का बैलेंस मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
ये कार 6 एयरबैग के साथ आती है. इसके अलावा कार में हिल-होल्ड असिस्ट, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग कैमरा और एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं स्विफ्ट सीएनजी की कीमत 7.44 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कार में बेहतरीन माइलेज मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
कंपनी की मानें, तो पेट्रोल मैन्युअल में ये कार 24.80 किलोमीटर प्रति लीटर और एएमटी में 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं बात करें सीएनजी की, तो स्विफ्ट 32.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. कार मल्टीपल कलर ऑप्शन में आती है.
Photo: marutisuzuki.com