ऑफिस हो या एयरपोर्ट, आपके रूट और लोकेशन पर सर्विस होगी कार

1 April 2026

By: Aaj Tak Auto

मारुति का बड़ा कदम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय सबसे कीमती हो गया है, और इसी को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी ने एक बड़ा कदम उठाया है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Quickstop

अब आपको कार सर्विस के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मारुति ने ‘Quickstop’ नाम से एक नई सर्विस शुरू की है.

Photo: Marutisuzuki.com

डेली रूट पर मिलेगी सर्विस

क्विकस्टॉप आपके डेली रूट यानी रोजाना आने-जाने वाले जगहों पर ही कार सर्विस की सुविधा देगा. इसक मकसद कार सर्विसिंग को ईजी और फास्ट बनाना है.

Photo: Pixabay

क्या है क्विकस्टॉप

क्विकस्टॉप मूल रूप से छोटे-छोटे तैयार सर्विस यूनिट्स होते हैं, जिन्हें बहुत कम जगह में जल्दी से लगाया जा सकता है.

Photo: Marutisuzuki.com

खास कंटेनर का इस्तेमाल

इन यूनिट्स को खास कंटेनर में तैयार किया गया है और इनमें रेगुलर सर्विस और छोटे-मोटे रिपेयर के लिए जरूरी सभी बेसिक टूल्स मौजूद होते हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

कहां मिलेगी यह सुविधा

कंपनी ने इन Quickstop यूनिट्स को ऐसी जगहों पर लगाया है जहां गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होती है, जैसे ऑफिस कैंपस, एयरपोर्ट एरिया और फ्लीट हब. 

Photo: Marutisuzuki.com

क्या कहते हैं एमडी

कंपनी के एमडी और सीईओ हिसाशी टाकेउची के मुताबिक, आज के व्यस्त जीवन में लोगों के पास समय कम है, इसलिए कार सर्विस को ईजी और फास्ट बनाना जरूरी है. 

Photo: Marutisuzuki.com

कैसे काम करेगा यह मॉडल

इन क्विकस्टॉप को इंस्टॉल और ऑपरेट करने की जिम्मेदारी मारुति सुजुकी के डीलर पार्टनर की होगी. जबकि कंपनी या फ्लीट ऑपरेटर्स जगह उपलब्ध कराएंगे. 

Photo: Getty

इको-फ्रेंडली क्विकस्टॉप

Quickstop यूनिट्स में पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें वाटरलेस कार वॉश और बैटरी से चलने वाले टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है.

Photo: Getty

इनको होगा बड़ा फायदा

इसका फायदा ऑफिस जाने वाले लोगों को होगा. वे सुबह ऑफिस पहुंचकर अपनी कार Quickstop पर छोड़ सकते हैं और शाम को रेडी कार घर ला सकते हैं.

Photo: ITG

पायलट प्रोजेक्ट शुरू

फिलहाल कंपनी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 10 क्विकस्टॉप यूनिट्स शुरू किए हैं. 

Photo: Marutisuzuki.com

यहां भी शुरू होगी सर्विस

इसके अलावा बागडोगरा, कालीकट और सूरत जैसे शहरों में भी जल्द ही ये सेवा शुरू की जाएगी.

Photo: Getty

Read Next