मारुति ने तोड़ा रिकॉर्ड, 23 लाख के पार प्रोडक्शन, ये हैं टॉप मॉडल्स

24 Apr 2026

By: Aajtak Auto

रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी है. मारुति ने वित्तवर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन किया है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितना हुआ प्रोडक्शन?

कंपनी का ऐनुअल प्रोडक्शन 23.4 लाख के पार पहुंच गया है. एक वित्तवर्ष में इतनी पैसेंजर व्हीकल्स का प्रोडक्शन कंपनी के मार्केट में प्रभाव को दिखाता है. 

Photo: marutisuzuki.com

बड़ा है ये माइलस्टोन 

ये कंपनी के लिए सिर्फ भारतीय बाजार में ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी एक बड़ा माइलस्टोन है. कंपनी की इस बंपर प्रोडक्शन में कुछ मॉडल्स का सबसे ज्यादा योगदान है. 

Photo: marutisuzuki.com

इन कारों की बंपर डिमांड

डिजायर, फ्रॉन्क्स, स्विफ्ट, अर्टिगा और बनेलो ऐसे ही मॉडल्स हैं. इन सभी का ऐनुअल प्रोडक्शन 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा का है. 

Photo: marutisuzuki.com

कंपनी की रीढ़ हैं ये 

ये मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में सबसे मजबूत प्लेयर हैं, जो बहुत से कस्टमर्स को टार्गेट करते हैं. सेडान से लेकर हैचबैक तक कंपनी का हर सेगमेंट में दबदबा है. 

Photo: ITG

40 लाख का है टार्गेट

कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने पर काम कर रही है. आने वाले सालों में कंपनी अपने ऐनुअल प्रोडक्शन को 40 लाख यूनिट्स तक पहुंचने पर काम कर रही है. 

Photo: ITG

कितनी है कैपेसिटी?

फिलहाल कंपनी की ऐनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी 24 लाख यूनिट्स की है. कंपनी की चार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी इस वक्त काम कर रही हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

नए प्लांट की है तैयारी 

कंपनी इनका विस्तार करना चाहती है. मारुति सुजुकी ने इसके लिए गुजरात के साणंद में जमीन को भी चिह्नित कर लिया है.

Photo: marutisuzuki.com

बढ़ेगी प्रोडक्शन क्षमता

इस फैसिलिटी के शुरू होने पर कंपनी की ऐनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी में 10 लाख यूनिट्स तक का इजाफा होने की उम्मीद है.

Photo: ITG

Read Next