Maruti का मेगा प्लान, ला रही सस्ती SUV, Punch को देगी टक्कर

20 Mar 2026

By: Aajtak Auto

कम कीमत में होगी लॉन्च 

मारुति सुजुकी एक नई कार लॉन्च करने वाली है. ये एक एंट्री लेवल कार होगी, जिसे कंपनी पहली बार कार खरीदने वालों के लिए तैयार कर रही है. 

Photo: globalsuzuki.com

कंपनी का कहना है कि इस कार को भारत के लिए डिजाइन किया जाएगा और इसमें मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे. 

Photo: globalsuzuki.com

कार माइल्ड हाइब्रिड, फ्लेक्स फ्यूल और CNG में आ सकती है. चूंकि कार भारत के लिए डिजाइन की जा रही है, तो इसका लुक SUV जैसा हो सकता है. 

Photo: globalsuzuki.com

माना जा रहा है कि मारुति की अपकमिंग कार का सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा, जो अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार है. 

Photo: globalsuzuki.com

मारुति अपनी कार को ना सिर्फ अफोर्डेबल बनाना चाहती है बल्कि कंपनी का फोकस ऐसे कंज्यूमर्स पर है, जो टू-व्हीलर्स से कार पर मूव कर रहे हैं. 

Photo: globalsuzuki.com

कंपनी कम कीमत और बेहतर माइलेज के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को टार्गेट करना चाहती है. पिछले साल छोटी गाड़ियों पर GST कम कर दिया गया है. 

Photo: globalsuzuki.com

सब 4-मीटर साइज वाली गाड़ियों पर अब 18 परसेंट GST लगता है. ऐसे में मारुति का टार्गेट एक ऐसी कार लाना है, जो सस्ती भी हो और लोगों को पसंद भी आए. 

Photo: globalsuzuki.com

टाटा पंच का अपने सेगमेंट में दबदबा है, जो दिखाता है कि लोग ज्यादा कीमत देने के लिए तैयार हैं. मारुति की ये कार कब तक लॉन्च होगी इसकी जानकारी नहीं है. 

Photo: globalsuzuki.com

लोगों को लुभाने के लिए मारुति को एक SUV जैसी दिखने वाली कार लानी होगी. फिलहाल कार के नाम, डिजाइन या प्राइस को लेकर कोई जानकारी नहीं है. 

Photo: globalsuzuki.com

Read Next