Maruti Suzuki की बड़ी तैयारी, ला रही है 7-सीटर SUV

15 May 2026

By: Aajtak Auto

ब्रेजा फेसलिफ्ट की तैयारी

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को जल्द ही लॉन्च करने वाली है. इस कार को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. इसके साथ एक और मारुति कार नजर आई है. 

Photo: marutisuzuki.com

7-सीटर ला रही कंपनी

दूसरी कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये मारुति की अपकमिंग 7-सीटर कार होगी, जो इलेक्ट्रिक भी हो सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

इलेक्ट्रिक होगी SUV

ये कार एसयूवी स्टाइलिंग के साथ जाएगी. जैसा इसका डिजाइन है वो इसके इलेक्ट्रिक होने की ओर इशारा कर रहा है, तो क्या मारुति एक नई इलेक्ट्रिक कार ला रही है.

Photo: marutisuzuki.com

कौन-सी कार हो सकती है?

इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं है. अपकमिंग कार साइज में ई-विटारा से बड़ी है. ये मारुति सुजुकी वाईएमसी (YMC) हो सकती है.

Photo: marutisuzuki.com

चल रही है टेस्टिंग 

रिपोर्ट्स की मानें तो ये कार हार्टेक ई/27 पीएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर ई-विटारा तैयार की गई है. कार की कुछ नई तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Photo: marutisuzuki.com

नहीं दिख रहा एग्जॉस्ट 

लीक तस्वीरों में कार 18-इंच के एलॉय व्हील के साथ नजर आ रही है. चूंकि इसमें कोई एग्जॉस्ट नजर नहीं आ रहा है, तो इसके ईवी होने के चांस ज्यादा हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

चर्चा में है ये कार

कार का फ्रंट फेस विक्टोरिस एसयूवी जैसा नजर आ रहा है. संभव हो कि ये विक्टोरिस पर बेस्ड 7 सीटर कार भी हो सकती है, जिसकी कुछ वक्त से चर्चा हो रही है. 

Photo: marutisuzuki.com

LED DRLs मिलेंगे 

मारुति सुजुकी की अपकमिंग कार में एलईडी डीआरएल मिल सकते हैं. साइड से कार का फ्रंट डोर विक्टोरिस जैसा और रियर डोर अलग नजर आ रहा है. 

Photo: marutisuzuki.com

सरप्राइज ला रही मारुति?

कुछ मिलाकर ये तो साफ है कि मारुति एक 7-सीटर एसयूवी पर काम कर रही है. ये कार इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी या ICE में ये अभी कन्फर्म नहीं है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next