01 Aug 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी ने जुलाई में अब तक की सबसे बड़ी डोमेस्टिक सेल्स का आंकड़ा छू लिया है. जुलाई 2026 में कंपनी ने 2,00,123 यूनिट्स घरेलू मार्केट में बेची हैं.
Photo: marutisuzuki.com
एक्सपोर्ट्स के साथ ये आंकड़ा 2,41,421 यूनिट्स तक पहुंच जाता है. जुलाई 2025 में ये आंकड़ा 1,80,526 यूनिट्स का था.
Photo: marutisuzuki.com
जुलाई 2026 में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 1,96,203 यूनिट्स बेची हैं, जबकि एलवीसी सेल के साथ ये आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच जाएगा.
Video: marutisuzuki.com
जून के मुकाबले घरेलू मार्केट में पैसेंजर व्हीकल की सेल 33.30 फीसदी बढ़ी है. सेल 1.47 लाख से बढ़कर 1.96 यूनिट्स तक पहुंच गई है.
Photo: marutisuzuki.com
कंपनी की पैसेंजर कार्स (छोटी और मिडसाइज) की सेल 1,03,456 यूनिट्स तक पहुंच गई है. पिछली जुलाई कंपनी ने 72,662 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं यूटिलिटी व्हीकल की भी शानदार ग्रोथ हासिल है. इस सेगमेंट की सेल 52,773 यूनिट्स से बढ़कर 78,851 यूनिट्स तक पहुंच गई है.
Photo: marutisuzuki.com
यूटिलिटी पोर्टफोलियो में ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल 6 आती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति की वैन ईको की सेल भी बढ़ गई है. इस वैन की सेल 12,341 यूनिट्स से बढ़कर 13,896 यूनिट्स तक पहुंच गई है.
Photo: marutisuzuki.com
अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच मारुति सुजुकी ने कुल 9,24,145 यूनिट्स बेच दी हैं. पिछले साल के मुकाबले ये ग्रोथ 30.46 फीसदी की है.
Photo: marutisuzuki.com