26KM माइलेज और धांसू लुक, 4 लाख ने खरीदी Maruti SUV 

07 Aug 2026

By: Aajtak Auto

4 लाख ने खरीदी SUV

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कंपनी की प्रीमियम एसयूवी है, जिसने 4 लाख होलसेल का आंकड़ा पार किया है. ये सेल घरेलू मार्केट में हुई है. 

Photo: marutisuzuki.com

कब से कब तक हुई सेल?

सितंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद इस कार को लगभग 46 महीने लगे यहां तक पहुंचने में. जून 2026 तक इसकी सेल 4,01,007 यूनिट्स तक पहुंच गई. 

Photo: marutisuzuki.com

एक्सपोर्ट भी हुई कार

वहीं इस दौरान कार की 62,500 यूनिट्स एक्सपोर्ट भी हुई हैं. मारुति की ये कार ब्रांड के प्रीमियम शोरूम नेक्सा पर मिलती है. 

Photo: marutisuzuki.com

पहले कितनी थी सेल?

वित्तवर्ष 2025 में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की 1,23,946 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं वित्तवर्ष 2026 में इसकी सेल 83,849 यूनिट्स की हुई है. 

Photo: marutisuzuki.com

12 महीने में 1 लाख सेल

मारुति फ्रॉन्क्स के बाद ये नेक्सा शोरूम से आने वाली दूसरी सबसे सफल एसयूवी है. कंपनी ने इस कार की 1 लाख यूनिट्स शुरुआती 12 महीनों में ही बेच दी थी. 

Photo: marutisuzuki.com

क्यों स्लो हुई ग्रोथ? 

बीते साल इस कार की ग्रोथ स्लो होने का एक बड़ा कारण मारुति खुद है. कंपनी ने मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में विक्टोरिस को लॉन्च कर दिया. 

Photo: marutisuzuki.com

विक्टोरिस से टक्कर

सिर्फ 10 महीनों में ही विक्टोरिस की 1,00,165 यूनिट्स बिक गईं. ये कार ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 19.57 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: marutisuzuki.com

माइलेज कितना है? 

ग्रैंड विटारा का क्लेम्ड माइलेज 19.38 किलोमीटर प्रति लीटर से 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट के लिए है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next