22 Oct 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेचती है. कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की पहली छमाही में 4,55,692 एसयूवीज और एमपीवीज को बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
ये पिछले वित्तवर्ष की पहली छमाही के मुकाबले 44 परसेंट ज्यादा है. जहां फ्रॉन्क्स ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है.
Photo: marutisuzuki.com
इसकी 1,10,135 यूनिट्स वित्तवर्ष की पहली छमाही में बिकी हैं. वहीं अर्टिगा ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है, जिसकी 1,12,557 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: marutisuzuki.com
पिछले वित्तवर्ष की पहली छमाही में फ्रॉन्क्स की 76,805 यूनिट्स मारुति ने बेची थी. यानी इस साल कार की सेल्स में 43 परसेंट का इजाफा हुआ है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स मल्टीपल इंजन ऑप्शन में आती है. कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
वैसे कंपनी इस कार को सीएनजी इंजन के साथ भी ऑफर करती है. सीएनजी में कार का क्लेम्ड माइलेज 28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू होकर 12.03 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.
Photo: marutisuzuki.com
फ्रॉन्क्स को कंपनी ने हार्टेक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. इसमें 6 एयरबैग की सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलती है. कार हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस, ईबीडी और ईएसपी के साथ आती है.
Photo: marutisuzuki.com
पहली छमाही में अर्टिगा और फ्रॉन्क्स के अलावा मारुति सुजुकी ब्रेजा, विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी और एमपीवी की लिस्ट में शामिल हैं.
Photo: marutisuzuki.com