6.85 लाख की इस SUV पर टूट पड़े लोग! बिक गईं 1.72 लाख कारें

30 April 2026

By; Aaj Tak Auto

SUV की बढ़ती डिमांड

दुनिया वो नहीं जो दिखती है दुनिया तो प्रकृति के सात रंगों से ही खिलती है ! नीले आसमान से मिलती है तब ये दुनिया जन्नत सी लगती है !

Photo: Nissan.com

Nexa से जमकर बिकीं कारें

बीते फाइनेंशियल ईयर में भी SUV कारें जमकर बेची गईं. जिसका नजीता रहा है कि मारुति सुजुकी अपने प्रीमियम NEXA डीलर से 5,04,409 कारों की बिक्री की है.

Photo: Nexaexperience.xom

तीसरी बार किया कारनामा

ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है जब मारुति सुजुकी के नेक्सा डीलरशिप ने एक फाइनेंशियल ईयर में 5 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है.

Photo: Nexaexperience.xom

Maruti Fronx की धूम

इसी क्रम में मारुति की किफायती लेकिन फीचर रिच एसयूवी Maruti Fronx ने बिक्री में नया रिकॉर्ड बनाया है.

Photo: Nexaexperience.xom

बिकीं इतनी Fronx

कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष-26 में फ्रांक्स के कुल 1,72,363 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले वित्तीय वर्ष-25 में बेचे गए 1,66,216 यूनिट के मुकाबले 4% ज्यादा है.

Photo: Nexaexperience.xom

मार्च में भी मचाया धमाल

बीते मार्च में कंपनी ने Fronx के कुल 15,540 यूनिट बेचे हैं, जो पिछले साल मार्च में बेचे गए 13,669 यूनिट के मुकाबले 14% ज्यादा है.

Photo: Nexaexperience.xom

कितनी है कीमत

Maruti Fronx की कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 11.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: Nexaexperience.xom

इंजन ऑप्शन

कुल 16 वेरिएंट्स में आने वाली ये कार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन (1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल) मिलता है.

Photo: Nexaexperience.xom

पावर आउटपुट

इसका 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100PS की पावर और 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90PS की पावर जेनरेट करता है.

Photo: Nexaexperience.xom

कितना देती है 

इसका पेट्रोल वेरिएंट 21 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट तकरीबन 28 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: Nexaexperience.xom

बेस और टॉप वेरिएंट

इसका बेस मॉडल Sigma है, जो एंट्री लेवल खरीदारों के लिए रखा गया है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट Alpha AT है, जिसमें सबसे ज्यादा फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Nexaexperience.xom

Read Next