25 Apr 2026
By: Aajtak Auto
फ्रॉन्क्स (Fronx) मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में मौजूद एक दमदार और हॉट सेलिंग कार है. कंपनी ने इस कार को 2023 में लॉन्च किया था.
Photo: marutisuzuki.com
अब इसके मिड लाइफ अपडेट का लोगों का इंतजार है. इसके फेसलिफ्ट को हाल में ही स्पॉट किया गया है. कार के कैमोफ्लाज्ड अवतार को रोड पर स्पॉट किया गया है.
Photo: marutisuzuki.com
रिपोर्ट्स की मानें, तो कार के फेसलिफ्ट वर्जन में लेवल 2 ADAS मिलेगा. साथ ही कंपनी इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन को ला सकती है.
Photo: marutisuzuki.com
इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार का फ्रंट, साइड और रियर व्यू दिख रहा है. कार का फ्रंट और रियर बंपर पहले से अलग होगा.
Video: Insta/ gearshift.garaze
हालांकि, कार पर कैमोफ्लाज की वजह से उसके डिजाइन में हुए बदलाव को पूरी तरह से देखा नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ बदलाव जरूर नजर आ रहे हैं.
Photo: marutisuzuki.com
उम्मीद है कि कार में वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल 2 ADAS और कई दूसरे नए फीचर्स मिल सकते हैं. मौजूदा मॉडल्स में कंपनी कई सारे फीचर्स पहले से देती है.
Photo: marutisuzuki.com
इसलिए आने वाले फेसलिफ्ट में कुछ ही नए फीचर्स जुड़ेंगे. फिलहाल ये कार 1 लीटर टर्बो, 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन में आती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.98 लाख रुपये तक जाती है. ये कीमत एक्स शोरूम है.
Photo: marutisuzuki.com
वैसे तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर माइलेज की जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सीएनजी में ये कार 28.51 Km तक का माइलेज ऑफर करती है.
Photo: marutisuzuki.com