Maruti की इस कार पर टूट पड़े लोग, 50% बढ़ी सेल, 28KM का माइलेज

15 Sep 2026

By Aajtak Auto

मारुति का दबदबा 

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा कारें बेचती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में आपको हर सेगमेंट की कारें देखने को मिल जाएंगी. 

Photo: marutisuzuki.com

SUV मार्केट का हाल

हालांकि, सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी को कम जगह मिली है. टॉप-14 में मारुति सुजुकी की सिर्फ 3 कारें शामिल हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई सेल्स? 

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. इस कार की 18,730 यूनिट्स अगस्त 2026 में बिकी हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

50% का हुआ इजाफा 

पिछले साल अगस्त के मुकाबले कंपनी की सेल्स में 50 परसेंट का इजाफा हुआ है. अगस्त 2025 में इस कार की 12,422 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है हिस्सेदारी? 

वहीं मार्केट शेयर की बात करें तो सब-फोर मीटर एसयूवी मार्केट में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की हिस्सेदारी 15.4 परसेंट की है. 

Photo: marutisuzuki.com

पेट्रोल-CNG का ऑप्शन 

इस कार को पेट्रोल, स्मार्ट हाइब्रिड और सीएनजी तीनों ही अवतार में खरीदा जा सकता है. कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

इस कार की कीमत 6.85 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.73 लाख रुपये से शुरू है. 

Photo: marutisuzuki.com

माइलेज कितना मिलेगा?

पेट्रोल वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर है. जबकि सीएनजी वेरिएंट में ये कार 28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है.

Photo: marutisuzuki.com

6 एयरबैग की सेफ्टी 

सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा हिल होल्ड असिस्ट और कई दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी कार में आपको मिलेंगे.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next