आ रही भारत की पहली Flex Fuel कार, इस दिन Maruti करेगी लॉन्च 

23 May 2026

By: Aajtak Auto

अगले महीने होगी लॉन्च

देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार जल्द ही लॉन्च होने वाली है. मारुति सुजुकी अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार ला रही है, जो अगले महाने लॉन्च होगी. 

Photo: ITG

नितिन गडकरी का ऐलान 

रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया कि मारुति अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार अगले महीने लॉन्च करेगी.

Video: PTI

कब होगी लॉन्च? 

ये कार पर्यावरण दिवस पर यानी 5 जून 2026 को लॉन्च होगी. जून में कंपनी के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल की लॉन्चिंग की चर्चा पहले से हो रही थी. 

Photo: ITG

कंपनी ने नहीं दी जानकारी

कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस कार की लॉन्चिंग को कन्फर्म नहीं किया है. साथ ही ये भी कन्फर्म नहीं है कि कंपनी किस कार का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन लाएगी.

Photo: ITG

एक्सपो में हो चुकी है पेश

मारुति सुजुकी के अलावा टाटा मोटर्स और दूसरी कंपनियों ने भी ऑटो एक्सपो 2025 में अपने फ्लेक्स फ्यूल मॉडल्स को पेश किया था. 

Photo: ITG

WagonR होगी लॉन्च

हालांकि, किसी ने अभी तक इन्हें लॉन्च नहीं किया है. चर्चा है कि मारुति पहले फ्लेक्स फ्यूल मॉडल के तौर पर WagonR को चुन सकती है. 

Photo: ITG

फ्रॉन्क्स भी दिखा चुकी है

वैसे कंपनी ने फ्रॉन्क्स के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को भी पिछले साल जापान मोबिलिटी शो में दिखाया था. हालांकि, ये कार E85 पर चल सकती है, E100 पर नहीं. 

Photo: ITG

इथेनॉल पर चर्चा तेज 

पिछले कुछ वक्त से देश में E85 और E100 पर चर्चा हो रही है. ऐसे में संभव है कि मारुति इस कार को पेश करके अपनी तैयारी दिखाए. 

Photo: ITG

दोपहिया के बाद चार पहिया 

भारतीय बाजार में फ्लेक्स फ्यूल वाली टू-व्हीलर्स पहले से मौजूद हैं और कुछ की टेस्टिंग भी चल रही है. अब फोर-व्हीलर सेक्टर में मारुति इसकी पहल कर रही है.

Photo: ITG

Read Next