भारत में बनी e Vitara का विदेश में क्रैश टेस्ट, मिली इतनी सेफ्टी रेटिंग 

7 April 2026

By: Aaj Tak Auto

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara को लॉन्च किया था.

Photo: Nexaexperience.com

कंपनी इस कार को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी बेच रही है. यानी इस कार को विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है.

Photo: Nexaexperience.com

अब इस कार को ऑस्ट्रेलियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) द्वारा टेस्ट किया गया है. जिसमें इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Photo: ancap.com.au

हालांकि यह 5-स्टार से थोड़ा पीछे रह गई, लेकिन इसके रिजल्ट को काफी सकारात्मक लिया जा रहा है.

Photo: ancap.com.au

ऑस्ट्रेलियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) टेस्ट में e Vitara को एडल्ट सेफ्टी में 77% प्वाइंट मिले हैं. इसमें कार ने 40 में से 31 प्वाइंट स्कोर किया है.

Photo: ancap.com.au

वहीं चाइल्ड सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इस कार को 49 में से 43 प्वाइंट मिले हैं और इसने 87% प्वाइंट स्कोर किया है.

Photo: ancap.com.au

इसके अलावा सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों की सेफ्टी में कार को कुल 63 में से 50.34 प्वाइंट स्कोर किया है. जिसमें 79% प्वाइंट मिले हैं.

Photo: ancap.com.au

सेफ्टी असिस्ट में 18 में से इस कार ने 12.78 अंक हासिल किए हैं. यानी इस कार ने कुल 71% प्वाइंट स्कोर किया है.

Photo: ancap.com.au

e Vitara में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, साइड और हेड प्रोटेक्शन एयरबैग और ड्राइवर के लिए नी (Knee) एयरबैग मिलता है.

Photo: ancap.com.au

इसके साथ ही ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन सपोर्ट सिस्टम और स्पीड साइन पहचान के साथ स्पीड असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Photo: ancap.com.au

ANCAP की यह रेटिंग e Vitara के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी. यानी ग्राहक किसी भी वेरिएंट को चुनें, सेफ्टी का लेवल लगभग समान रहेगा.

Photo: ancap.com.au

भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिसमें BaaS यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस का विकल्प मिलता है.

Photo: ancap.com.au

खास बात यह है कि भारत में इसे भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Photo: ancap.com.au

Read Next