8.8 लाख कीमत, 26Km का माइलेज, मार्च में 17 हजार से ज्यादा ने खरीदी ये कार

11 Apr 2026

By: Abhishek Mishra

मार्च में बंपर हुई सेल

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मार्च का महीना शानदार रहा है. तमाम कंपनियों ने इस महीने जबरदस्त सेल की है.

Photo: marutisuzuki.com

बेस्ट सेलिंग MPV

हालांकि, कुछ मॉडल्स की बिक्री नहीं भी हुई है. अगर मार्च महीने में बेस्ट सेलिंग एमपीवी की बात करें, तो मारुति सुजुकी की 7 सीटर का नाम आता है. 

Photo: marutisuzuki.com

बंपर हुई अर्टिगा की सेल

हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी अर्टिगा की, जो मार्च महीने में बेस्ट सेलिंग 7 सीटर एमपीवी रही है. कंपनी ने इस कार की 17 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं.

Photo: marutisuzuki.com

17 हजार के पार हुई सेल

मार्च महीने में इस एमपीवी की कुल 17,072 यूनिट्स सेल हुई हैं. पिछले साल के मुकाबले इस मॉडल की ग्रोथ 2 परसेंट की है. 

Photo: marutisuzuki.com

2025 में कितनी थी सेल 

मार्च 2025 में कंपनी ने इसकी 16,804 यूनिट्स को बेचा था. ये कार भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

इसकी कीमत 8.8 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसे आप सीएनजी में भी खरीद सकते हैं. कार में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है. 

Photo: marutisuzuki.com

माइलेज कितना है 

सीएनजी में इस कार का माइलेज 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. वहीं पेट्रोल में ये कार 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. 

Photo: marutisuzuki.com

6 एयरबैग मिलेंगे 

सेफ्टी की बात करें, तो कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा टीपीएमएस, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग कैमरा मिलता है. 

Photo: marutisuzuki.com

क्या फीचर्स मिलेंगे? 

कार में 17.78 सेमी का स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसमें क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्ट जैसे फीचर भी मिलेंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

Read Next