07 May 2026
By: Aajtak Auto
अप्रैल 2026 में ऑटोमेकर्स के लिए एक बेहतरीन महीना रहा है. इस महीने कंपनियों की अच्छी सेल हुई है. पिछले साल के मुकाबले टॉप-10 गाड़ियों की सेल 23 फीसदी बढ़ी है.
Photo: marutisuzuki.com
सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कोई एसयूवी नहीं बल्कि एक कॉम्पैक्ट सेडान है. वहीं एमपीवी ने भी टॉप 5 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट में जगह बना ली है.
Photo: marutisuzuki.com
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी अर्टिगा की, जिसकी अप्रैल 2026 में 19,063 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अप्रैल में इसकी 15,780 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: marutisuzuki.com
यानी पिछले साल के मुकाबले इस कार की ग्रोथ 20 परसेंट से ज्यादा हुई है. वैसे तो इससे सस्ती भी 7-सीटर कारें आती हैं, लेकिन मारुति की इस कार पर लोगों को ज्यादा भरोसा है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी अर्टिगा ना सिर्फ पेट्रोल में बल्कि सीएनजी में भी आती है. इस पर ही बेस्ड एक्स एल6 भी आती है, जिसे कंपनी प्रीमियम शोरूम नेक्सा के तहत बेचती है.
Photo: marutisuzuki.com
बात करें मारुति सुजुकी अर्टिगा की, तो इसकी कीमत 8.80 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं कार के सीएनजी वेरिएंट की बात करें, तो इसकी कीमत 10,76,300 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसमें आपको डुअल टोन इंटीरियर मिलेगा.
Photo: marutisuzuki.com
कार के बेस वेरिएंट में प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलैम्प मिलते हैं. अर्टिगा बेस वेरिएंट में 6 एयर बैग मिलते हैं. इसमें एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हील होल्ड जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
इसमें एसी, फ्रंट और रियर पावर विंडो, एक्सेसरी सॉकेट, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, ड्राइवर साइड फुट रेस्ट, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलेते हैं.
Photo: marutisuzuki.com