09 Sep 2026
By: Aajtak Auto
एक ऐसी कार खोज रहे हैं, जिसमें आपकी पूरी फैमिली फिट हो जाए, तो बेस्ट सेलिंग 7-सीटर पर विचार कर सकते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
अब आप सोच रहे होंगे कि बेस्ट सेलिंग 7-सीटर कार कौन-सी है, तो मारुति सुजुकी अर्टिगा उस कार का नाम है. इस 7 सीटर कार को अगस्त में सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है.
Photo: marutisuzuki.com
अगस्त में इस कार की 18,516 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अगस्त में इसकी 18,445 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर मामूली ग्रोथ है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं पिछले महीने यानी जुलाई में इस कार की 21,606 यूनिट्स बिकी थीं. जुलाई के मुकाबले अगस्त में अर्टिगा की सेल्स 14 फीसदी कम हुई है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी अर्टिगा देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7-सीटर का है. ये कार सीएनजी अवतार में भी आती है.
Photo: marutisuzuki.com
पेट्रोल में इस कार का एआरएआई क्लेम्ड माइलेज 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर का है. जबकि सीएनजी में ये 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत 8.90 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं इसके सीएनजी मॉडल की कीमत 10.93 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
कार में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 75.8kW की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: marutisuzuki.com
इसमें टीपीएमएस, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com