02 May 2026
By: Aajtak Auto
अप्रैल 2026 मारुति सुजुकी के लिए बेहतरीन रहा है. कंपनी ने इस महीने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री है. घरेलू मार्केट में कंपनी ने 1.87 लाख से ज्यादा गाड़ियों को बेचा है.
Video: ITG
मारुति सुजुकी की एक लो बजट कार की बंपर बिक्री हुई है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती 6 सीटर वैन की.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ईको की कंपनी ने इस साल अप्रैल में 13,087 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल अप्रैल महीने में इस कार की 11,438 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति की इस कार का सीधा कंपटीशन मार्केट में नहीं है. ईको की कीमत 5,20,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
आप इसे सीएनजी में भी खरीद सकते हैं. ये कार 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन में आती है. इसे 5 सीटर और 6 सीटर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
कार में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 52.7 kWh की पावर सीएनजी पर जनरेट करती है. वैन का माइलेज 26.78Km प्रति Kg का CNG पर है.
Photo: marutisuzuki.com
सेफ्टी की बात करें, तो ये कार 6 एयरबैग्स के साथ स्टैंडर्ड आती है. कार में ईबीएस और ईबीडी का फीचर भी मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
वैन में रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलता है. जहां पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.35 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
बता दें कि अप्रैल 2026 में मारुति सुजुकी ने कुल 2,39,646 कारों को सेल किया है, जिसमें 1,87,704 घरेलू मार्केट में और 40,054 एक्सपोर्ट हुई हैं.
Photo: marutisuzuki.com