05 Sep 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा है. भले ही टाटा और महिंद्रा की सेल्स बेहतर हुई हैं, लेकिन अभी भी ये कंपनियां मारुति से बहुत पीछे हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति ने अगस्त महीने में कुल 2,19,220 गाड़ियों को डिस्पैच किया है. घरेलू मार्केट में कंपनी ने 1.80 लाख यूनिट्स को बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी की बंपर सेल्स की वजह उसका बड़ा पोर्टफोलियो है. कंपनी छोटी हैचबैक से लेकर बड़ी एसयूवी तक सभी सेगमेंट में मौजूद है.
Photo: marutisuzuki.com
वैसे एक ऐसी भी मारुति व्हीकल है, जिसका मार्केट में कोई सीधा कंपटीशन नहीं है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ईको की.
Photo: marutisuzuki.com
ये वैन की कैटेगरी में आती है, जिसे 5 सीटर और 6 सीटर दोनों ही अवतार में खरीदा जा सकता है. अगस्त में इसकी 11,961 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: marutisuzuki.com
इस वित्तवर्ष में यानी अप्रैल से अगस्त के बीच मारुति सुजुकी ने ईको की 62,414 यूनिट्स को बेचा है. ये वैन अलग-अलग पर्पज के लिए डिजाइन की जा सकती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजकी ईको की कीमत 5,28,400 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. हाल में ही कंपनी ने जानकारी दी है कि इस वैन की 15 लाख यूनिट्स बिक गई हैं.
Photo: marutisuzuki.com
इसके पेट्रोल वर्जन का माइलेज 19.71Kmpl है, जबकि सीएनजी पर ये 26.78Km/Kg का माइलेज देती है. इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.45 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ईको में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इस वैन में 1197 सीसी का इंजन मिलता है, जो 52.7kW की पावर ऑफर करता है.
Photo: marutisuzuki.com