26 June 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में देर से एंट्री की. कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा इस साल शोरूम तक पहुंची है.
Photo: marutisuzuki.com
मई 2026 में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की 1439 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. मारुति ने इस कार को जनवरी 2026 में डिस्पैच करना शुरू किया है.
Photo: marutisuzuki.com
अब तक इस कार की 7 हजार से ज्यादा यूनिट्स सेल हो चुकी हैं. ये आंकड़ा होलसेल का है. यानी वो गाड़ियां जो फैक्टरी से डिस्पैच हुई हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ई-विटारा की सबसे मजबूत डिमांड मार्च में रही है. जब इस कार की 2254 यूनिट्स डिस्पैच हुई हैं. जबकि अप्रैल में ये संख्या 2006 हो गई है.
Photo: marutisuzuki.com
जनवरी से मई 2026 के बीच 7097 ई-विटारा होलसेल हुई हैं. इस दौरान मारुति ने कुल 376,880 कारें डिस्पैच की हैं. ई-विटारा की लगभग 36,000 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ई-विटारा तीन वेरिएंट में आती है. इसके डेल्टा वेरिएंट में 49kWh की बैटरी मिलती है. वहीं जीटा और अल्फा वेरिएंट में 61kWh की बैटरी मिलती है.
Photo: marutisuzuki.com
41kWh वाली बैटरी 440 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज और 61kWh वाली बैटरी 543 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. भारत में ये कार सिर्फ फ्रंट वील ड्राइव फीचर के साथ आती है.
Photo: marutisuzuki.com
इस कार की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 19.79 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. इसे आप बैटरी सब्सक्रिप्शन स्कीम के तहत भी खरीद सकते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
BaaS स्कीम के तहत आप इस कार को 10.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे. ये कीमत कार के डेल्टा वेरिएंट की है.
Photo: marutisuzuki.com