महंगी हुई DZIRE... लेकिन सस्ते में ही मिलेगा ये मॉडल! देखें प्राइस लिस्ट

26 June 2026

By: Aaj Tak Auto

मारुति का ऐलान

मारुति सुजुकी ने हाल ही में ऐलान किया था कि, कंपनी इस महीने से अपने कारों की कीमत में इजाफा करेगी.

Photo: ITG

महंगी हुई डिजायर

अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल Dzire पहले से महंगी हो गई है. कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर कीमतों में इजाफा किया है.

Photo: ITG

इतने बढ़ गए दाम

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी VXi CNG और ZXi CNG वेरिएंट्स में की गई है. इन दोनों मॉडल्स की कीमत अब 7,500 रुपये तक बढ़ गई है.

Photo: Marutisuzuki.com

सस्ते में मिलेगा ये वेरिएंट

अच्छी बात यह है कि Dzire के एंट्री-लेवल LXi पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह मॉडल अब भी 6.26 लाख रुपये में उपलब्ध है.

Photo: ITG

अन्य वेरिएंट हुए महंगे

हालांकि इसके ऊपर आने वाले लगभग सभी वेरिएंट्स महंगे हो चुके हैं. यानी अब नई Dzire खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.

Photo: ITG

पेट्रोल और CNG ऑप्शन

यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है और अपने बेहतर माइलेज, लो मेंटनेंस और सेफ्टी के लिए जानी जाती है.

Photo: ITG

पहली 5-स्टार कार

बता दें कि, ये मारुति की पहली कार थी, जिसे भारत NCAP और ग्लोबल NCAP दोनों में 5-स्टार रेटिंग सेफ्टी रेटिंग मिली थी.

Photo: ITG

इंजन

मारुति डिजायर में 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है.

Photo: ITG

पावर आउटपुट

इसका पेट्रोल वेरिएंट 82 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि CNG वेरिएंट 70 PS की पावर और 102 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: ITG

कितना देती है

कार का पेट्रोल वेरिएंट 24.79 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 25.71 किमी/लीटर का माइलेज देता है. वहीं CNG वेरिएंट 33.73 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: ITG

फीचर्स

इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक AC और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

सेफ्टी फीचर्स

Dzire में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: ITG

Read Next