34KM का माइलेज, 6 एयरबैग की सेफ्टी, 24,546 ने खरीदी ये Maruti

06 June 2026

By: Aajtak Auto

सेडान का जलवा

मई का महीना कई कंपनियों के लिए बेहतरीन रहा है. इस महीने तमाम ब्रांड्स ने बेहतरीन सेल की है. टॉप सेलिंग कारों की बात करें, तो टॉप पर एक सेडान कार है. 

Video: ITG 

SUV का दबदबा है

ये बताना इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय बाजार में इस वक्त एसयूवी सेगमेंट की कारों का दबदबा है. भारत में लगभग 72 परसेंट कारें एसयूवी सेगमेंट की हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

Dzire की बंपर सेल 

खैर टॉप सेलिंग कार की बात करें, तो मारुति सुजुकी डिजायर सबसे ऊपर है. मई 2026 में इस कार की 24,546 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: ITG

पहले कितनी थी सेल?

मई 2025 में इस कार की 18,084 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की ग्रोथ 36 फीसदी हुई है. 2024 में कंपनी ने कार नया जनरेशन लॉन्च किया था.

Photo: ITG

कितनी है कीमत? 

मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 6,25,600 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वेरिएंट में आती है. 

Photo: ITG

इंजन और पावर

कार में 1.2 लीटर का जेड-सीरीज का इंजन मिलता है, जो 81.58 पीएस की पावर और 111.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

Photo: ITG

माइलेज कितना है? 

मारुति सुजुकी डिजायर का पेट्रोल वेरिएंट 24 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करता है. वहीं सीएनजी में 33.73Km/Kg लगभग 34Km का माइलेज मिलता है.

Photo: marutisuzuki.com

6 एयरबैग मिलते हैं 

कार में 6 एयरबैग बेस वेरिएंट से मिलते हैं. डिजायर में टीएसपी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

CNG वेरिेएंट की कीमत

कार के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8,03,100 रुपये से शुरू होती है. नई डिजायर में सनरूफ और डुअल टोन डैशबोर्ड भी मिलता है.

Video: Maruti Suzuki 

Read Next