33Km माइलेज, 6.25 लाख कीमत, इस कार के आगे सब पस्त

25 Apr 2026

By: Aajtak Auto

38,500 सेडान बिकीं

एसयूवी की भीड़ में अभी भी सेडान अच्छी तादाद में बिक रही हैं. मार्च 2026 में भारतीय बाजार में कुल 38,500 सेडान कार बिकी हैं.

Video: ITG

बढ़ी सेगमेंट की सेल 

ईयर-ऑन-ईयर ये सेगमेंट की ग्रोथ 22.4 परसेंट है. वहीं मंथ ऑन मंथ बात करें, तो कंपनी की ग्रोथ 7.19 परसेंट की है. यानी एसयूवी के दबदबे के बीच सेडान का मार्केट ग्रो कर रहा है.

Photo: ITG

कितनी डिजायर बिकी हैं?

सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी डिजायर की सेल हुई है. मार्च महीने में इस कार की 21,224 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल इस कार की 15,460 यूनिट्स बिकी थी. 

Photo: marutisuzuki.com

आधे मार्केट पर कब्जा 

भारतीय सेडान मार्केट की बात करें, तो डिजायर की हिस्सेदारी 55.13 परसेंट की है. यानी अकेले डिजायर की सेल बाकी गाड़ियों की सेल से ज्यादा है.

Photo: marutisuzuki.com

5 स्टार रेटिंग मिली है 

डिजायर को खरीदार इसके माइलेज और बेहतरीन रिसेल वैल्यू के लिए खरीदते हैं. कार ने बीएनकैप में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल की है. 

Video: Maruti Suzuki

कितनी है कीमत? 

कार की कीमत 6,25,600 रुपये से शुरू होती है. इसे आप सीएनजी में भी खरीद सकते हैं. कार 33 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज सीएनजी पर देती है. 

Photo: marutisuzuki.com

ऑरा और अमेज की सेल

डिजायर के बाद हुंडई ऑरा की बिक्री हुई है. कंपनी की 6,663 यूनिट्स बिकी हैं. इसके अलावा होंडा अमेज की 4,313 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: hondacarindia.com

प्रीमियम सेडान कार्स

फॉक्सवैगन वर्टस की बात करें, तो कंपनी ने इसकी 2009 यूनिट्स को बेचा है. वहीं हुंडई वरना की 1399 यूनिट्स मार्च महीने में बिकी हैं. 

Photo: volkswagen.co.in

ये भी हैं शामिल

इसके अलावा टिगोर की 981 यूनिट्स, स्कोडा स्लाविया की 887 यूनिट्स, होंडा सिटी की 805 यूनिट्स और टोयोटा कैमरी की 219 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: hondacarindia.com

Read Next