6.26 लाख कीमत, 33Kmpl का माइलेज... 30 लाख लोगों ने खरीदी ये कार

13 Mar 2026

By: Aajtak Auto

2008 में हुई थी लॉन्च

Maruti Dzire के नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. भारत में ये कार 2008 से बिक रही है. शुरुआत में इसका नाम Swift Dzire था. 

Video: marutisuzuki.com

ये भारतीय पैसेंजर कार सेगमेंट का एक जरूरी हिस्सा है. इस कॉम्पैक्ट सेडान ने 30 लाख यूनिट्स का माइलस्टोन पार कर लिया है. 

Photo: marutisuzuki.com

जहां भारत में बिकने वाली बहुत सी कार्स के लिए 1 लाख का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल है. वहां Dzire की 30 लाख यूनिट्स बिक गई हैं.

Photo: marutisuzuki.com

Dzire भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान है. 2025 में ये भारत की बेस्ट सेलिंग कार रही है.

Photo: ITG

Maruti Dzire की कीमत 6.26 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कीमत कार के LXI पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट की है. 

Photo: marutisuzuki.com

वहीं टॉप स्पेक्स वाले ZXi+ Petrol AMT की कीमत 9.31 लाख रुपये एक्स शोरूम है. ये कार CNG में भी आती है.

Photo: marutisuzuki.com

इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर Z12 इंजन दिया गया है. पेट्रोल में ये कार 24.79Kmpl का माइलेज ऑफर करती है. 

Photo: ITG

वहीं CNG मोड में कार का माइलेज 33.73 Km/Kg का है. ये कंपनी की पहली कार है, जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. 

Photo: marutisuzuki.com

कार में एंड्रॉयड ऑटो-ऐपल कार प्ले, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एलॉज व्हील्स, सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और LED लाइट्स मिलती हैं.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next