02 Sep 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेचती है. कंपनी ने अगस्त महीने में ही 2,19,220 यूनिट्स बेची हैं.
Photo: marutisuzuki.com
घरेलू मार्केट में ये कंपनी की ग्रोथ को दिखाता है. अगस्त में घरेलू मार्केट में मारुति ने 1,80,078 यूनिट्स बेची हैं. जबकि 5,298 दूसरी कंपनियों को और 33,844 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं.
Photo: marutisuzuki.com
वित्तवर्ष 2026-27 की बात करें, तो कंपनी के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. शुरुआती 5 महीनों में ही मारुति की सेल्स 10 लाख पार पहुंच गई हैं.
Photo: marutisuzuki.com
अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच मारुति सुजुकी ने कुल 11,43,365 कारें बेची हैं. पिछले वित्तवर्ष में कंपनी ने इस दौरान 8,89,070 यूनिट्स बेची थी.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी की सेल्स में यूटिलिटी व्हीकल्स का बड़ा रोल है. अगस्त महीने में कंपनी ने 79,045 यूनिट्स यूटिलिटी व्हीकल्स की बेची हैं.
Photo: marutisuzuki.com
इस लिस्ट में ब्रेजा, फ्रॉन्क्स, अर्टिगा, ई-विटारा, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल 6 शामिल हैं. हालांकि, सभी कारों की सेल बहुत अच्छी नहीं है.
Photo: marutisuzuki.com
अगस्त महीने में मिनी सेगमेंट की बात करें यानी ऑल्टो और एस-प्रेसो की, तो कंपनी ने 8,799 यूनिट्स अगस्त में बेची हैं.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं कॉम्पैक्ट और मिड साइज सेगमेंट की 77,166 कारें अगस्त में बिकी हैं. इस लिस्ट में बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, स्विफ्ट, वैगनआर आती हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ने अप्रैल से अगस्त 2026 में 1,88,636 कारें एक्सपोर्ट की हैं. पिछले साल इस दौरान कंपनी ने 1,65,255 गाड़ियां एक्सपोर्ट की थी.
Photo: marutisuzuki.com