MARUTI की कारों का बोलबाला... 13 लाख से ज्यादा हुई सेल्स

28 Oct 2026

By: Aajtak Auto

मारुति की कारों का दबदबा

भारतीय बाजार में जहां हर तरफ आपको एसयूवी नजर आती हैं. वहीं मारुति सुजुकी अपनी छोटी कारों को बड़ी तादाद में बेच रही है. 

Photo: marutisuzuki.com

छोटी कारों का बोलबाला

जहां दूसरी कंपनियां एसयूवी पर फोकस कर रही हैं. मारुति की छोटी कारें अभी भी मार्केट में बनी हुई हैं. सेल्स के डेटा तो यही बता रहे हैं.

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई बिक्री? 

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कंपनी ने कुल 1,379,378 गाड़ियां बेची हैं. इसमें 1,146,523 यूनिट्स घरेलू मार्केट में और 232,855 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं.

Photo: marutisuzuki.com

हैचबैक कारों की सेल बढ़ी

वित्तवर्ष 2027 की पहली छमाही में मारुति की हैचबैक कारों की सेल्स में 41 परसेंट का इजाफा हुआ है. वहीं सितंबर का महीना भी कंपनी के लिए शानदार रहा है. 

Photo: marutisuzuki.com

सितंबर में कैसा रहा हाल?

सितंबर महीने में मारुति सुजुकी ने मिनी और मिड साइज हैचबैक सेगमेंट की 91,887 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले ये 24 परसेंट ज्यादा है. 

Photo: marutisuzuki.com

ये हैं छोटी कारें 

मिनी सेगमेंट में मारुति की ऑल्टो, एस-प्रेसो और सेलेरियो जैसी कारें आती हैं. वहीं स्मॉल में कंपनी ने वैगनआर, स्विफ्ट और डिजायर को रखा है. 

Photo: marutisuzuki.com

बलेनो की जबरदस्त सेल्स

मिडसाइज की बात करें, तो यहां पर कंपनी बलेनो को बेचती है. पिछले महीने बलेनो की 25 हजार यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: marutisuzuki.com

फेसलिफ्ट हुआ है लॉन्च

ये बलेनो फेसलिफ्ट की सेल्स का पहला महीना था. वित्तवर्ष 2027 की पहली छमाही में डिजायर मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है.

Photo: marutisuzuki.com

सितंबर में कितनी हुई बिक्री

सितंबर महीने की बात करें, तो मारुति सुजुकी ने मिनी, कॉम्पैक्ट और मिड साइज की 91,887 कारें बेची हैं. वहीं 78,911 यूटिलिटी व्हीकल बिकी हैं.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next