21KM माइलेज, नया इंजन और लुक, इस दिन आ रही Brezza Facelift

30 June 2026

By: Aajtak Auto

आ रही है नई ब्रेजा

मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Brezza Facelift) आ रही है. ये कार के सेकंड जनरेशन का पहला फेसलिफ्ट होगा, जो 2022 में लॉन्च हुई थी. 

Photo: marutisuzuki.com

कब लॉन्च होगी कार? 

पिछले कुछ महीनों में इस कार को कई बार टेस्टिंग में देखा गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो नई ब्रेजा फेसलिफ्ट 23 जुलाई को लॉन्च हो रही है. 

Photo: marutisuzuki.com

मिलेगा नया इंजन 

ये कार नए इंजन के साथ लॉन्च होने वाली है. कार में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो अब तक नहीं मिल रहा था.

Photo: marutisuzuki.com

पावर और टॉर्क 

ये इंजन फ्रॉन्क्स में आता है, जो 100 पीएस की पावर और 147.6 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ब्रेजा में 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

Photo: marutisuzuki.com

माइलेज कितना होगा?

कार के मैन्युअल वेरिएंट का माइलेज 21.5KM प्रति लीटर और ऑटोमेटिक का 20.01 किलोमीटर प्रति लीटर का होगा. नई ब्रेजा पहले से भारी होगी. 

Photo: marutisuzuki.com

पुराना इंजन भी होगा 

इसके अलावा कार में 1.5 लीटर का के15सी स्मार्ट हाइब्रिड इंजन भी मिलेगा, जो 103 पीएस की पावर और 139 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

Photo: marutisuzuki.com

CNG भी मिलेगा 

ये कार सीएनजी में भी आएगी. हालांकि, सीएनजी टैंक की जगह बदली जाएगी, जिससे लोगों को बूट स्पेस भी मिलेगा. इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया जा सकता है. 

Photo: marutisuzuki.com

बड़ी टचस्क्रीन मिलेगी

कार में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग मिलेगी. 

Photo: marutisuzuki.com

किनसे है मुकाबला

इस कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा 3एक्सओ, स्कोडा कायलाक जैसी गाड़ियों से होगा.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next