88,967 ने खरीदी ये Maruti, अब नए अवतार में आ रही SUV

15 July 2026

By: Aajtak Auto

आ रहा SUV का फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं Brezza की.

Video: marutisuzuki.com

कम नहीं हुई ब्रेजा की सेल

अमूमन हमने देखा है कि जब किसी कार का नया जनरेशन या फेसलिफ्ट आने वाला रहता है, तो उस मौजूदा मॉडल की सेल कम हो जाती है.

Photo: marutisuzuki.com

जून में कितनी बिकी

ब्रेजा की सेल अभी भी अच्छी खास है. जून 2026 में कंपनी ने ब्रेजा की 9,939 यूनिट्स को बेचा है. जून 2025 में 14,507 ब्रेजा बिकी थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

पिछले 6 महीने में सेल

वहीं पिछले 6 महीनों की बात करें, तो कंपनी ने इसकी 88,967 यूनिट्स बेची हैं. ये 2026 में 11वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.

Photo: marutisuzuki.com

23 अगस्त को होगी लॉन्च

23 अगस्त को मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट लॉन्च होगी. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है. 

Photo: marutisuzuki.com

14 लाख यूनिट्स बिकीं 

10 साल पहले कंपनी ने इस एसयूवी को लॉन्च किया था. कंपनी का कहना है कि ये कार 14 लाख ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है.

Photo: marutisuzuki.com

11 हजार में होगी बुक

नई ब्रेजा फेसलिफ्ट को आप 11 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. अपकमिंग एसयूवी में नया इंजन और कई नए फीचर्स मिलेंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

नया इंजन मिल सकता है

रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर एनए इंजन और सीएनजी पावरट्रेन दे सकती है.

Photo: marutisuzuki.com

डिजाइन भी होगा चेंज 

इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया जा सकता है. एसयूवी नए डिजाइन के साथ आ सकती है. इसमें कुछ फीचर्स भी जोड़े जाएंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

Read Next