25 July 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी ने नई ब्रेजा को लॉन्च कर दिया है. Maruti Suzuki Brezza Facelift की पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही थी.
Photo: marutisuzuki.com
शुक्रवार देर शाम कंपनी ने इस कार को लॉन्च किया है. ये कार अब तीन पावरट्रेन ऑप्शन- 1 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल और सीएनजी में आती है.
Photo: marutisuzuki.com
ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमतें 7.40 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं. कंपनी ने इस कार की फ्यूल एफिशिएंसी का खुलासा कर दिया है.
Photo: marutisuzuki.com
कार 19.96 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 26.90 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देती है. ज्यादा माइलेज सीएनजी में मिलेगा.
Photo: marutisuzuki.com
सीएनजी वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 26.90 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है. वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन का क्लेम्ड माइलेज 20.47 किलोमीटर प्रति लीटर है.
Photo: marutisuzuki.com
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 110 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 1.5 लीटर इंजन में 103 एचपी की पावर और 139 एनएम टॉर्क मिलेगा.
Photo: ITG
1.5 लीटर सीएनजी वर्जन में 88 एचपी की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं पेट्रोल मोड में पहले वाली ही पावर मिलती है.
Photo: ITG
कंपनी ने नई ब्रेजा में पुरानी के मुकाबले माइलेज को बेहतर किया है. LXi और VXi वेरिएंट का माइलेज 17.80KM से बढ़कर 21.09KM हो गया है.
Photo: ITG
वहीं कार के जेडएक्सआई मैन्युअल वेरिएंट का माइलेज 19.89KM से बढ़कर 20.81KM हो गया है, जबकि ऑटोमेटिक वेरिएंट 20.17KM का माइलेज देगा.
Photo: marutisuzuki.com