18 July 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Brezza facelift) जल्द ही लॉन्च होने वाली है. अगले हफ्ते कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी को लॉन्च करने वाली है.
Video: marutisuzuki.com
अपकमिंग मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट 23 अगस्त को लॉन्च होने वाली है. लॉन्च से पहले इस कार की कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति की इस कार में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन मिल सकता है. ये इंजन 109 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.
Photo: marutisuzuki.com
लीक्स की मानें, तो ये इंजन सिर्फ मैन्युअल ट्रांजिक्शन के साथ आएगा. इसके साथ कंपनी 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी देगी, जो पहले से आता है.
Photo: marutisuzuki.com
ये इंजन 98 बीएचपी की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा.
Photo: marutisuzuki.com
नई ब्रेजा में एलईडी फॉग लैम्प्स, नए डिजाइन वाले एलॉय और अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा. इंटीरियर में भी कई अपडेट्स होंगे.
Photo: marutisuzuki.com
अपकमिंग एसयूवी में 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग मिलेंगी. ये सभी फीचर्स विक्टोरिस में मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
कार में नया फ्रंट और रियर बंपर मिलेगा. इसके अलावा नई ब्रेजा में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलने से बूट स्पेस भी कंज्यूमर्स को मिलेगा.
Photo: marutisuzuki.com
नए इंजन की संभावना इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल हुए जीएसटी बदलाव के बाद ब्रेजा खरीदने वालों को फायदा नहीं मिल रहा है.
Photo: marutisuzuki.com
कार 1.5 लीटर इंजन के साथ आती है, जबकि फायदा सिर्फ 1200 सीसी तक के पेट्रोल इंजन पर मिल रहा है. नए इंजन से कंपनी को कीमत कम रखने का फायदा मिलेगा.
Photo: marutisuzuki.com