2 August 2026
By: Aaj Tak Auto
मारुति सुजुकी की नई Brezza फेसलिफ्ट को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लॉन्च के बाद से इस एसयूवी की डिमांड तेज हो गई है.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी को हर दिन करीब 2,000 बुकिंग मिल रही हैं. अब कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ग्राहकों की मांग पूरी करने की है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ने नई Brezza फेसलिफ्ट को 24 जुलाई को लॉन्च किया था. इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये है.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी का कहना है कि लॉन्च के बाद से इस एसयूवी को हर दिन करीब 2,000 बुकिंग मिल रही हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
उन्होंने कहा कि पहले भी Brezza की डिमांड ज्यादा थी, लेकिन सप्लाई की कमी के कारण कंपनी ग्राहकों तक समय पर गाड़ियां नहीं पहुंचा पा रही थी.
Photo: Marutisuzuki.com
लेकिन अब कंपनी अपना प्रोडक्शन बढ़ाकर नई Maruti Brezza की सप्लाई को और भी बेहतर करेगी. ताकि समय पर ग्राहकों को उनकी पसंदीदा ब्रेजा मिल सके.
Photo: Marutisuzuki.com
नई Brezza फेसलिफ्ट में पहली बार 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल रहा है. इसके अलावा पहले वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है.
Photo: Marutisuzuki.com
फैक्ट्री फिटेड CNG ऑप्शन इस एसयूवी के डिमांड को और भी बेहतर कर रही है. इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया गया है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी का दावा है कि नई ब्रेजा का पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 26 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
नई Brezza में पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हेड-अप डिस्प्ले और कई नए फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके साथ ही इस एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है.
Photo: Marutisuzuki.com
नई Brezza उनके लिए बेहतर है जो कम खर्च में एक भरोसेमंद और किफायती एसयूवी की तलाश में हैं. अब तक इसके 15 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
5-स्टार सेफ्टी वाली ब्रेजा में अब 1.0 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है. वहीं अंडर बॉडी सीएनजी टैंक के चलते आपको बूट स्पेस से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा.
Photo: Marutisuzuki.com