30KM का माइलेज, 6 एयरबैग की सेफ्टी, आ रही नई MARUTI 

25 Aug 2026

By: Aajtak Auto

कब होगी लॉन्च?

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक के नए अवतार पर काम कर रही है. कंपनी 5 सितंबर को बलेनो फेसलिफ्ट (Baleno Facelift) को लॉन्च करने वाली है.

Photo: marutisuzuki.com

बड़ा अपडेट ला रही मारुति

2022 में बलेनो का नया वर्जन लॉन्च करने के बाद ये कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट होगा. इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

ADAS मिल सकता है 

कार के एक्सटीरियर को रिवाइज करने के साथ ही कंपनी इसमें सीएनजी के साथ एएमटी और ADAS जैसे फीचर्स भी जोड़ सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

CNG + AMT मिलेगा 

पहली बार होगा कि मारुति सुजुकी किसी कार में सीएनजी के साथ AMT का विकल्प देगी. कार में नया इंजन भी मिल सकता है. 

Photo: marutisuzuki.com

नया इंजन आएगा 

रिपोर्ट्स की मानें, तो मारुति बलेनो में आने वाले 1.2 लीटर के 4-सिलेंडर इंजन की जगह थ्री सिलेंडर वाला जेड-सीरीज का इंजन दे सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

स्विफ्ट में आता है ये इंजन 

ये इंजन हमने नई डिजायर और स्विफ्ट में देखा है. इसके साथ ही कंपनी डेल्टा और जेटा वेरिएंट में सीएनजी के साथ AMT गियरबॉक्स दे सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

डिजाइन भी होगा चेंज 

इसके अलावा बलेनो के फ्रंट और रियर डिजाइन को भी अपडेट किया जाएगा. कार में रिडिजाइन ग्रिल मिलेगा, जिसमें एक हॉरिजेंटल क्रोम एलिमेंट होगा. 

Photo: marutisuzuki.com

नए एलॉय मिलेंगे 

कार में नए एलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. साथ ही रियर बंपर को भी रिडजाइन किया जा सकता है. हालांकि, कार का ओवर-ऑल लुक ज्यादा नहीं बदलेगा.

Photo: marutisuzuki.com

सेफ्टी-माइलेज होगा बेहतर

मौजूदा बलेनो 6 एयरबैग और 30KM (CNG) माइलेज के साथ आती है. नए वर्जन में हमें बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ माइलेज भी बेहतर मिलेगा.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next