10 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में छोटी कारों की मांग एक बार फिर रफ्तार पकड़ती दिख रही है. ऐसे समय में Maruti Suzuki ने ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाला कदम उठाया है.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी ने अपनी 4 सबसे किफायती कारों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम शुरू की है. जिससे इन कारों की कीमत में इजाफा नहीं होगा.
Photo: ITG
इसका मतलब हाल ही में घोषित मारुति सुजुकी के प्राइस हाइक का असर इन कारों पर नहीं पड़ेा. कंपनी ने 1 जून से कारों की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया था.
Photo: Marutisuzuki.com
यह फैसला खासतौर पर उन मिडिल क्लास फैमिली और बज़ट कार बायर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो किफायती कार खरीदना चाहते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी की यह स्कीम कंपनी के एंट्री लेवल मॉडलों जैसे ऑल्टो के10, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर लागू होगा.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी का कहना है कि इन कारों की बुकिंग 14 जून 2026 तक कराने वाले ग्राहकों को नई कीमतों के बजाय पुरानी कीमतों का लाभ मिलेगा.
Photo: Marutisuzuki.com
एंट्री-लेवल कार की कीमत में थोड़ी सी बढ़ोतरी या EMI में मामूली इजाफा भी ग्राहक के खरीदने के फैसले को प्रभावित कर सकता है. इसलिए मारुति ने यह फैसला लिया है.
Photo: Marutisuzuki.com
वैगनआर में 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी और CNG वेरिएंट 34 km/kg तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति सिलेरियो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 25 किमी प्रतिलीटर और सीएनजी मॉडल 34 km/kg तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति ऑल्टो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल मॉडल 24-25 kmpl और CNG मॉडल तक 33-34 km/kg तक माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी प्रतिलीटर और CNG मॉडल 32 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com