31 May 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप नई मारुति सुजुकी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूर है.
Photo: Nexaexperience.com
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बीते दिनों अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था.
Photo: Nexaexperience.com
नई कीमतें कल यानी 1 जून 2026 से लागू होंगी. यानी ऑल्टो से लेकर ब्रेजा और विक्टोरिस तक सभी कारें कल से महंगी हो जाएंगी.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी के मुताबिक अलग-अलग मॉडलों के आधार पर कीमतों में अधिकतम 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी का कहना है कि पिछले कुछ समय से कच्चे माल और उत्पादन से जुड़ी लागत लगातार बढ़ रही है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसके अलावा महंगाई का दबाव भी कंपनी पर बना हुआ है. अप्रैल 2026 में भी कंपनी ने संकेत दिया था कि बढ़ती लागत के चलते कारें महंगी हो सकती हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
दिलचस्प बात यह है कि मारुति सुजुकी जनवरी 2026 में भी कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही थी. हालांकि उस समय कंपनी ने ऐसा नहीं किया.
Photo: ITG
इसकी बड़ी वजह छोटी कारों की शानदार डिमांड थी. कंपनी के अनुसार यह फैसला खास तौर पर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लिया गया था.
Photo: ITG
मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा था कि, कंपनी अपनी "स्ट्रैटेजिक प्राइसिंग" पॉलिसी को आगे भी जारी रखेगी.
Photo: ITG
फिलहाल मारुति ने मॉडल के हिसाब से कीमत बढ़ोतरी का पूरा ब्योरा जारी नहीं किया है. लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी अधिकतम 30,000 रुपये तक होगी.
Photo: ITG