3.69 लाख कीमत, 33Km का माइलेज, Maruti की छोटी कार की बंपर बिक्री

09 May 2026

By: Aajtak Auto

छोटी कार की वापसी

SUV की बंपर डिमांड की वजह से छोटी गाड़ियों की बिक्री कम हो गई है. खासकर एंट्री लेवल कारों की, जो 5 लाख रुपये से कम में आती है. 

Video: ITG

कीमत कम, डिमांड ज्यादा

ऐसी ही एक कार के बारे में हम आज चर्चा कर रहे हैं, जो छोटी और कम कीमत में आती है, लेकिन उसकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई बिक्री? 

मारुति सुजुकी ऑल्टो (Alto) ऐसी ही कार है. इस एंट्री लेवल कार की 10,856 यूनिट्स अप्रैल 2026 में बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले कार की सेल 96 परसेंट बढ़ी है. 

Photo: marutisuzuki.com

पहले कितनी थी सेल

अप्रैल 2025 में मारुति सुजुकी ऑल्टो की सिर्फ 5,606 यूनिट्स ही बिकी थीं. यानी इस अप्रैल कार की सेल लगभग दोगुनी हो गई है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

पहली बार कार खरीदने वालों या फिर बाइक से कार पर अपग्रेड करने वालों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी कीमत 3.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हती है.

Photo: marutisuzuki.com

998cc का इंजन मिलेगा

ये कार मल्टीपल कलर ऑप्शन में आती है. इसमें 998 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 50.4kW की मैक्सिमम पावर ऑफर करता है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितना माइलेज मिलेगा? 

पेट्रोल में इस कार का माइलेज 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं इस कार को सीएनजी में भी खरीद सकते हैं, जिसमें आपको 33Km का माइलेज मिलेगा.

Photo: marutisuzuki.com

6 एयरबैग मिलेंगे 

कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे, जो आपको बेहतर सेफ्टी ऑफर करेंगे. इसके अलावा ऑल्टो में रिवर्स पार्किंग सेंसर और ईएसपी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

पेट्रोल-CNG की कीमत

पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 3.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है, जबकि एस-सीएनजी की कीमत 4,81,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next