02 May 2026
By: Aajtak Auto
अप्रैल महीने में मारुति सुजुकी ने बेहतरीन सेल्स की हैं. घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट के आंकड़ों को मिला लें, तो कंपनी ने 2,39,646 यूनिट्स को बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 33.29 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. अप्रैल 2025 में कंपनी ने कुल 1,79,791 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: marutisuzuki.com
घरेलू मार्केट की बात करें, तो कंपनी ने 1,87,704 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल अप्रैल में मारुति ने घरेलू मार्केट में 1,38,704 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल कारों की सेल बेहतर हुई है. अल्टो और एस-प्रेसो की संयुक्त सेल 16,066 यूनिट्स तक पहुंच गई है. पिछले साल से ये 6,332 यूनिट्स ज्यादा है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं कॉम्पैक्ट और मिड साइज सेगमेंट का कंपनी की ग्रोथ में सबसे ज्यादा योगदान है. बेलनो, स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर जैसी गाड़ियों की सेल 80,659 यूनिट पहुंच गई है.
Photo: marutisuzuki.com
अप्रैल 2025 में इन गाड़ियों की संयुक्त सेल 61,912 यूनिट्स थी. मारुति की सेल में इन गाड़ियों का बड़ा योगदान है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी की एसयूवी और एमपीवी की भी मांग अच्छी खासी है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में कुल 77,892 यूनिट्स को बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं मारुति सुजुकी की वैन यानी ईको की सेल भी अच्छी खासी हुई है. कंपनी ने 13,087 यूनिट्स को इस महीने बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 27,911 यूनिट्स (अप्रैल 2025) से बढ़कर 40,054 यूनिट्स तक पहुंच गया है. कंपनी ने 43.51% की ग्रोथ हासिल की है.
Photo: ITG