6 May 2026
By; Aaj Tak Auto
पहली कार खरीदना हर किसी के लिए एक बड़ा सपना होता है. लेकिन जब बजट सीमित हो, तो सही विकल्प चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
Photo: Freepik
अच्छी बात ये है कि कम बजट में भी कुछ भरोसेमंद और किफायती कारें मिल जाती हैं, जो पहली कार के तौर पर बेहतरीन साबित हो सकती हैं.
Photo: Freepik
पहली कार लेते समय सबसे जरूरी है कि वह चलाने में आसान हो, मेंटेनेंस कम हो और माइलेज अच्छा दे. साथ ही, शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से चल सके.
Photo: Freepik
इसलिए छोटी हैचबैक कारें इस बजट में सबसे बेहतर मानी जाती हैं. तो आइये देखें मौजूदा समय में फर्स्ट-टाइम बायर्स के लिए कौन से बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं-
Photo: Freepik
मारुत स्विफ्ट में 1.2 लीटर का नया 'Z' सीरीज इंजन दिया गया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार 25 किमी/लीटर का माइलेज देगी.
Photo: ITG
टाटा पंच में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG में भी आती है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 26 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Car.tatamotors.com
हुंडई आई10 में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट तकरीबन 27 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: hyundai.com
टाटा टिएगो में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. ये कार 18 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Car.tatamotors.com
मारुति वैगनआर 1.0 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी और CNG वेरिएंट 33.48 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति ऑल्टो के10 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 33 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति एस-प्रेसो में कंपनी ने 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है. इसका पेट्रोल वर्जन 24 किमी/लीटर और CNG वर्जन 32 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com