30 August 2026
By: Aaj Tak Auto
इंडियन मार्केट में एंट्री लेवल हैबचैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के चलते इन कारों को खूब पसंद किया जाता है.
Video: ITG
एंट्री लेवल सेगमेंट में मारुति ऑल्टो, रेनो क्विड और मारुति सेलेरियो जैसी कारें आती हैं. लेकिन इस सेगमेंट की एक ऐसी कार है जो अपने बॉक्सी डिज़ाइन के लिए मशहूर है.
Photo: Renault.co.in
ख़ास बात ये है कि, इसकी कीमत Maruti Alto से भी कम है. यानी ये देश की सबसे सस्ती कार है और अब तक इसे 3.28 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है.
Photo: marutisuzuki.com
हम बात कर रहे हैं Maruti S Presso की. जिसकी शुरुआती कीमत महज 3.50 लाख रुपये है. GST रिफॉर्म के बाद इसकी बिक्री तेजी से बढ़ी थी.
Photo: marutisuzuki.com
इस कार को पहली बार 30 सितंबर 2019 को लॉन्च किया गया था. उस वक्त इसकी कीमत 3.69 लाख रुपये थी.
Photo: marutisuzuki.com
स्टाइलिश लुक, कम कीमत और शानदार माइलेज के लिए मशहूर इस छोटी कार के लॉन्च वक्त ही इसके 10,000 यूनिट बुक कर लिए गए थे.
Photo: marutisuzuki.com
लॉन्च के बाद पिछले साल नवंबर तक इसके कुल 310,138 यूनिट की बिक्री हुई थी. और दिसंबर-25 से लेकर बीते जुलाई तक इसके कुल 18,753 यूनिट बेचे गए.
Photo: marutisuzuki.com
अब तक इस छोटी कार के कुल 3,28,891 यूनिट की बिक्री की जा चुकी है. हालांकि बीते कुछ महीनों से इसकी बिक्री में गिरावट भी देखने को मिली है.
Photo: marutisuzuki.com
S-Presso में 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: marutisuzuki.com
इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AGS ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
सेफ्टी के तौर पर इसमें रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग , ABS के साथ EBD, ESP और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
इसकी लंबाई 3,565 मिमी, चौड़ाई 1,520 मिमी, उंचाई 1,567 मिमी और इसमें 2,380 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
करीब 239 लीटर बूट स्पेस वाली इस कार का पेट्रोल वर्जन 25.30 किमी/लीटर का माइलेज और CNG वेरिएंट 32.73 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: marutisuzuki.com