24 June 2026
By: Aaj Tak Auto
मारुति सुजुकी ने अपनी डिस्कंटीन्यू हो चुकी सबसे किफायती हैचबैक में से एक इग्निस (Ignis) को लेकर एक अहम ऐलान किया है.
Photo: Nexaexperience.com
कंपनी ने इस हैचबैक कार की बिक्री हाल ही में बंद की थी. अब इसके रियर पार्किंग सेंसर से जुड़ी कुछ तकनीकी समस्या सामने आई है.
Photo: Nexaexperience.com
जिसके चलते कुछ प्रभावित कारों को कंपनी ने वापस मंगाया है. इन इफेक्टेड कारों को ठीक करने के लिए कंपनी ने रिकॉल (Recall) जारी किया है.
Photo: Nexaexperience.com
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि कितनी यूनिट्स इस समस्या से प्रभावित हैं और उनकी मैन्युफैक्चरिंग कब हुई थी.
Photo: Nexaexperience.com
लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के अधिकृत डीलर द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट से इस रिकॉल की जानकारी सामने आई है.
Photo: Nexaexperience.com
जारी डॉक्युमेंट के अनुसार, मारुति सुजुकी ने पाया है कि "कंट्रोलर असेंबली और पार्क सेंसर" नाम के एक पार्ट में कुछ तकनीकी खराबी देखने को मिल सकती है.
Photo: Nexaexperience.com
जिसके कारण कुछ वाहनों में रिवर्स पार्किंग अलार्म सही तरीके से काम नहीं कर सकता है. ऐसे में वाहन को पीछे करते समय मिलने वाला अलर्ट इफेक्टेड हो सकता है.
Photo: Nexaexperience.com
इस समस्या को दूर करने के लिए मारुति सुजुकी रिकॉल वाले वाहनों के मालिकों से खुद संपर्क करेगी. उन्हें ईमेल, कॉल या मैसेज किया जा सकता है.
Photo: Nexaexperience.com
राहत की बात यह है कि इस रिकॉल के तहत ग्राहकों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. कंपनी खराब पार्ट को पूरी तरह मुफ्त में बदलेगी.
Photo: Nexaexperience.com
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने नजदीकी सर्विस सेंटर से संपर्क कर अपॉइंटमेंट बुक करें और आगे की जानकारी प्राप्त करें.
Photo: Nexaexperience.com