4 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय कार बाजार के लिए बीता मई काफी शानदार रहा है. इस महीने कई वाहन निर्माता कंपनियों ने जमकर वाहन बेचे हैं.
Video: ITG
पिछले 31 दिनों में देश भर में 4.42 लाख से ज्यादा पैसेंजर कारों की बिक्री हुई है. मारुति सुजुकी ने हमेशा की तरह सबसे ज्यादा 1,90,337 कारों की बिक्री की है.
Photo: Nexaexperience.com
वहीं टाटा मोटर्स 59,790 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर और 58,021 यूनिट सेल्स के साथ महिंद्रा तीसरे नंबर पर रही है.
Photo: Screengrab
हुंडई ने थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी है, लेकिन 47,837 यूनिट मंथली सेल्स के साथ कंपनी चौथे पायदान पर रही.
Photo: Hyundai.com
मई के सेल्स चार्ट में एक बार फिर यूटिलिटी व्हीकल्स का दबदबा देखने को मिला है. टॉप 10 की लिस्ट में तकरीबन 6 गाड़ियां यूटिलिटी सेगमेंट से रही हैं.
Photo: Nexaexperience.com
इस महीने एक किफायती SUV ने दिग्गजों को पछाड़ कर नंबर दो की पोजिशन पर कब्जा किया है. तो आइये देखें मई की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग SUV की लिस्ट-
Photo: Nexaexperience.com
बीते मई में हुंडई क्रेटा के कुल 15,253 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल मई में बेचे गए 14,860 यूनिट के मुकाबले 3% ज्यादा है.
Photo: Hyundai.com
महिंद्रा स्कॉर्पियो के कुल 15,774 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल मई में बेचे गए 14,401 यूनिट के मुकाबले 10% ज्यादा है.
Photo: auto.mahindra.com
टाटा नेक्सन तीसरे नंबर पर है. कंपनी ने इसके कुल 19,100 यूनिट बेचे हैं. जो पिछले साल मई में बेचे गए 13,096 यूनिट के मुकाबले 46% ज्यादा है.
Photo: Cars.tatamotors.co
टाटा पंच सेकंड बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही है. इसके कुल 20,208 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल मई में बेचे गए 13,133 यूनिट के मुकाबले 54% अधिक है.
Photo: Cars.tatamotors.co
मारुति फ्रांक्स ने सबको पछाड़ा है. इस छोटी एसयूवी के कुल 20,686 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल मई में बेचे गए 13,584 यूनिट के मुकाबले 52% ज्यादा है.
Photo: Nexaexperience.com