7 लोग बैठेंगे आराम से, कीमत 5.73 लाख! बड़ी फैमिली की धांसू कारें

27 September 2026

By: Aaj Tak Auto

बड़ी फैमिली वाली कार

परिवार बड़ा हो तो कार भी ऐसी चाहिए, जिसमें सफर के दौरान जगह की कमी महसूस न हो और बजट पर भी ज्यादा बोझ न पड़े.

Photo: Kia.com

MPV है बेस्ट ऑप्शन

वीकेंड की आउटिंग हो, लंबी रोड ट्रिप हो या फिर रोजमर्रा की भागदौड़, 7-सीटर MPV परिवार के हर मेंबर को साथ लेकर चलने का भरोसा देती है.

Photo: Toyota

कम्फर्ट और स्पेस

खास बात यह है कि 7-सीटर कारें कम बजट में ज्यादा सीटिंग, बेहतर स्पेस और फैमिली कम्फर्ट का ऑप्शन देती हैं.

Photo: Liauto.com

देखें लिस्ट

यानी दादा-दादी से लेकर बच्चों तक, पूरी फैमिली के लिए हर ट्रिप यादगार होता है. आज हम आपके लिए ऐसी ही किफायती कारों की लिस्ट लेकर आए हैं.

Photo: Liauto.com

कीमत: 11.12 लाख

किआ कारेंस में 1.5-लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है. ये कार आमतौर पर 12 से 14 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.

Video: ITG

Kia Carens

शानदार माइलेज

अब से कार कंपनी फिटेड सीएनजी वेरिएंट में भी आ गई है. जो तकरीबन 22 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देगी.

Video: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें 12.5-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छत पर फ्लश्ड तीसरी पंक्ति में AC वेंट्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

कीमत: 8.90 लाख 

मारुति अर्टिगा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.11 किमी तक का माइलेज देता है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Ertiga 

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें 7-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप, डुअल एयरबैग, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: Marutisuzuki.com

कीमत: 5.81 लाख 

Triber में 1-लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. ये कार 19 किमी/लीटर का माइलेज़ देती है.

Photo: Renault.co.in

Renault Triber

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम, 4 एयरबैग, थर्ड रो में भी AC वेंट्स, LED टर्न इंडिकेटर्स, माउंटेड स्टीयरिंग व्हील, रियर पार्किंग सेंसर और रियर व्यू कैमरा मिलता है.

Photo: Renault.co.in

कीमत: 5.73 लाख

निसान ग्रेवाइट में भी 1.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो तकरीबन 19 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है.

Photo: Nissan.co.in

Nissan Gravite

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 एयरबैग, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: Nissan.co.in

Read Next