14 September 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपनी पसंदीदा कार की नई कीमत जरूर चेक कर लें.
Photo; ITG
सितंबर में कई कंपनियों ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. मारुति से लेकर टाटा और यहां तक कि होंडा ने भी दाम बढ़ा दिए हैं.
Photo; Marutisuzuki.com
अब देश की सबसे सस्ती SUV से लेकर सबसे सस्ती हैचबैक तक सभी महंगी हो गई हैं. आइये देखें किन कारों की कीमत में कितना इजाफा हुआ है.
Photo; Cars.tatamotors.com
मारुति अर्टिगा की कीमत में 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसका नया प्राइस पहले के मुकाबले ज्यादा हो गया है.
Photo; Marutisuzuki.com
NEXA डीलरशिप से बेची जाने वाली मारुति फ्रांक्स की कीमतों में तकरीबन 7,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है. जो कि चुनिंदा वेरिएंट पर लागू है.
Photo; Marutisuzuki.com
टाटा की सबसे सस्ती SUV अब 10,000 रुपये तक महंगा हो गई है, कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है.
Photo; Cars.tatamotors.com
टाटा पंच इलेक्ट्रिक SUV की कीमत में भी 20,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. जिससे ये किफायती EV भी अब महंगी हो गई है.
Photo; Cars.tatamotors.com
स्कोडा स्लाविया की कीमतों में 19,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इस सेडान के लिए ग्राहकों को ज्यादा रकम चुकानी होगी.
Photo; Skoda-auto.co.in
देश की सबसे सस्ती 6-सीटर कार की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ गई है, जिससे यह लोकप्रिय वैन अब पहले से महंगी हो गई है.
Photo; Marutisuzuki.com
होंडा सिटी इस लिस्ट में सबसे ज्यादा महंगी होने वाली कारों में शामिल है, जिसकी कीमत में 35,900 रुपये तक का इजाफा किया गया है.
Photo; hondacarindia.com
देश की सबसे सस्ती कार की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जो अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार भिन्न है.
Photo; Marutisuzuki.com
दिलचस्प बात ये है कि, ज्यादातर कार कंपनियों के बेस मॉडलों की कीमत में इजाफा नहीं किया है. जिससे शुरुआती कीमत लगभग पहले जैसा ही है.
Photo; Skoda-auto.co.in